पटना में बवाल, पुलिस की गाडी आग के हवाले, मंत्री की गाड़ी पर पथराव….

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :पटना में 15 अगस्त को हुई भाई-बहन की मौत के विरोध में सोमवार को लोगों ने अटल पथ पर जमकर बवाल काटा. इंद्रपुरी के गोकुल इलाके के पास बीच सड़क पर आगजनी की गई.प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ और रास्ते से जा रहे लोगों से बदसलूकी की. पुलिस पर भी कांच के बोतल और पत्थर फेंके. गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की दो बाइक और मद्यनिषेध विभाग की स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया.हंगामा बढ़ा तो उग्र भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को 2-3 राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी. इस दौरान अटल पथ पर करीब ढाई घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.करीब 1 किमी तक जाम लग गया.

इस प्रदर्शन में मंत्री मंगल पांडे की गाडी फंस गई. भीड़ ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया. पुलिस ने स्कॉट कर मंत्री की गाड़ी को बाहर निकाला.तफरी करने निकले लालू यादव भी अटल पथ पर जाम में फंस गए.हंगामे के दौरान 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए. एक SI की स्थिति गंभीर है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में 7 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है.और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.उग्र लोगों ने पहले अटल पथ की बिजली काटी. इसके बाद जमकर हंगामा किया. कई राहगीरों को पीटा . गाड़ियों में तोड़फोड़ की. कुछ लोग अपनी गाड़ी को अटल पथ पर ही छोड़कर भाग गए. लोगों एक मंत्री की गाड़ी को भी निशाना बनाया. उसका शीशा तोड़ दिया. घटना के बाद IG जितेंद्र राणा, SSP कार्तिकेय शर्मा समेत 12 से अधिक थानों के पुलिसकर्मी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

रक्षाबंधन के 6 दिन बाद 15 अगस्त की शाम को पटना के इंद्रपुरी के रोड नंबर 12 में कार से भाई-बहन की डेड बॉडी मिली थी. कार एक बाउंड्री में खड़ी थी. बाउंड्री के गेट पर ताला नहीं लगा था.बच्चों की पहचान दीपक (5) और लक्ष्मी (7) के तौर पर हुई. दोनों दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मोहल्ले में ही एक टीचर के यहां ट्यूशन पढ़ने गए थे. देर शाम तक नहीं लौटे.बच्चे की मां किरण का आरोप है कि -‘पुलिस पूरे मामले की लीपापोती कर रही है. उसके बच्चे की हत्या की गई है. गला दबाने के निशान थे. हाथ पर चोट के निशान थे. पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रहीं है.’

Share This Article