पटना में पुलिस से नहीं डरते अपराधी! पहले बोरिंग में मचाया ‘गदर’, अब 2 दिनों से इस इलाके में बरपा रहे कहर, फिर मारी गोली
सिटी पोस्ट लाइव : राजधानी पटना में भी अपराधी बेख़ौफ़ नजर आ रहे हैं.अपराधी लगातार पटना पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के चांगड़ में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है. घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है. एक दिन पहले ही रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक खटाल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. आज फिर से इसी थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात हुई है.
अपराधियों ने आज चांगड़ इलाके में एक व्यक्ति को घेर कर बारी-बारी से 3 गोली मारी. गोली लगने के कारण शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. इस शूट आउट की वारदात ने एक बार फिर से पटना पुलिस की लापरवाही और कार्यशैली को उजागर किया है. दरअसल हाल के दिनों में पटना में जिस तरह से अपराधी खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि अपराधियों को पटना पुलिस से डर ही नहीं लगता है.
शनिवार की शाम, पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र के पॉश इलाके हड़ताली मोड़ के पास अपराधियों ने स्कॉर्पियो सवार लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस घटना के बाद आम लोग दहशत में आ गए थे. इस घटना ने पटना पुलिस में भी हड़कंप मचा दिय था. राजधानी के इस व्यस्त इलाके में अपराधियों ने शूट आउट को अंजाम देकर लोगों में खौफ पैदा कर दिया था. इतना ही नहीं अपराधियों ने तो एडीजी की गाडी को निशाना बनाकर जिस तरह से फायरिंग की है, जाहिर है वो बेख़ौफ़ हो चुके हैं.