मदद पर मचा बवाल! पप्पू यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का केस…

Ritu Raj

पूर्णिया सांसद पप्यू यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कटाव पीड़ितों को आर्थिक मदद करने के कारण उन पर मुकदमा दर्ज हो गया है। वहीं, कैमरे में उनकी यह तस्वीर वायरल हो गई, जिसके बाद एक्शन लिया गया।

वैशाली जिले में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने सहदेई प्रखंड के गनियारी गांव में कटाव प्रभावित परिवारों के बीच आर्थिक सहायता बांटी। जानकारी के अनुसार, सांसद पप्पू यादव हाल ही में गनियारी गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने कटाव पीड़ितों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को 2000 से 3000 रुपये की नकद मदद दी। हालांकि, पैसा बांटते समय का वीडियो भी वायरल हुआ। फिर उसी वीडियो को आधार बनाकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना और सांसद के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, इस मामले पर पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें निर्वाचन आयोग की कार्रवाई से कोई डर नहीं है—“आयोग जो चाहे कर ले।” इसके साथ ही क्षेत्रीय सांसद चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय पर भी तीखा हमला बोला। और कहा कि बड़े नेता टिकट बंटवारे की राजनीति में उलझे हैं, जबकि कटाव पीड़ित परिवारों की तकलीफों की ओर किसी का ध्यान नहीं है।

Share This Article