पटना में हॉस्पिटल की डायरेक्टर की गोली मारकर हत्या,2 घंटे बाद पुलिस मिली सूचना.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेख़ौफ़ नजर आ रहे हैं. शहर के कुम्हरार इलाके के  एशिया अस्पताल की निदेशिका सुरभि राज की शनिवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई.अस्पताल में ही हत्या हो गई और किसी को भनक तक नहीं लगी. कुछ घंटे बाद जब अस्पताल के कर्मचारी संचालिका के कक्ष में पहुंचे तो देखा कि संचालिका फर्श पर गिरी हैं. शरीर से खून बह  रहा था. कर्मियों ने उनका अपने ही अस्पताल की आइसीयू में रख इलाज प्रारंभ किया.ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

चिकित्सकों के अनुसार उनके  शरीर में तीन-चार गोलियां लगी हैं इलाज के दौरान संचालिका का पल्स घटता देख कर्मी एंबुलेंस से एम्स में इलाज के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना दो घंटे बाद मिलने पर पुलिस मामले की जांच में पहुंचे. एफएसएल व श्वान दस्ता की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया. पुलिस हत्यारे की खोज में जुटी है. हत्यारे कांफ्रेंस से पहले आए थे या बाद में? इस बात की भी पुलिस जांच कर रही है.कर्मचारियों से पूछताछ के बाद एएसपी ने बताया कि अस्पताल के कर्मियों ने किसी अंजान को निजी अस्पताल में घुसते नहीं देखा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कर्मियों ने एएसपी को बताया कि दिन में लगभग 2:15 से तीन बजे तक एक कमरा में कांफ्रेंस सह प्रशिक्षण चल रहा था. उसमें लगभग एक दर्जन से अधिक लोग शामिल थे.दिन में लगभग तीन बजे प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद कमरा से निकलने के बाद एक कर्मी ने अस्पताल निदेशक सह संचालिका सुरभि राज के कमरे का दरवाजा खोल देखा कि संचालिका फर्श पर अचेत गिरी थीं. संचालिका को कर्मचारी अपने ही अस्पताल की आइसीयू में ले गए जहां इलाज के दौरान पता चला कि उन्हें 4-5 गोलियां लगी थीं.अस्पताल के समस्त कर्मियों से पुलिस द्वारा पूछताछ करने के बाद बताया कि उन लोगों ने न तो गोली चलने की आवाज सुनी और न ही किसी अपराधी को अस्पताल घुसते या भागते देखा है.

Share This Article