RJD और वाम दलों की 26 सीटों पर कांग्रेस का दावा.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर भले अभीतक कांग्रेस और आरजेडी के बीच कोई औपचारिक बैठक नहीं हुई है .लेकिन सूत्रों के अनुसार तेजस्वी यादव राहुल गांधी से दिल्ली जाकर मिल चुके हैं.सीटों के चयन और संख्या को लेकर बहुत जल्द तेजस्वी यादव की बैठक बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ होनेवाली है.राहुल गांधी 50 सीटों पर साथ चुनाव लड़ने को तो तैयार हैं लेकिन ये सीटें कांग्रेस के पसंद की होनी चाहिए.कांग्रेस के सोर्स के मुताबिक, पार्टी ने अब तक 45 से अधिक सीटों की एक लिस्ट तैयार की है जहां वह मजबूती से चुनाव लड़ना चाहती है.

पिछले चुनाव में कांग्रेस पार्टी 70 सीटों पर चुनाव तो लड़ी लेकिन इनमे से 40 से ज्यादा ऐसी सीटें थीं जहाँ दशकों से महागठबंधन का कहता नहीं खुला है.इसी वजह से कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ने के वावजूद केवल 19 सीटें ही जीत पाई.इसबार कांग्रेस 50 सीटों पर ही लड़ने को तैयार है लेकिन अपनी पसंद की सीटों पर. पिछली बार यानी 2020 विधानसभा चुनाव में जीती गई सभी 19 सीटों पर तो कांग्रेस चुनाव लडेगी ही साथ ही उसने महागठबंधन के दुसरे दलों की जीती हुई 30 से ज्यादा सीटों पर दावा कर दिया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ईन  26 सीटों में कुछ सीटें ऐसी भी हैं, जिस पर पिछली बार RJD और लेफ्ट पार्टियां चुनाव लड़ी थी. कांग्रेस के टॉप सोर्स के मुताबिक, पार्टी बिहार में सीटों की संख्या से ज्यादा जीत को तरजीह देगी. वह उन सीटों पर लड़ने का प्रयास करेगी, जहां मजबूत हो. इसके लिए सीटों की अदला-बदली भी हो सकती है.सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के इंटरनल सर्वे में बिहार की 50 सीटों पर मजबूत स्थिति बनती हुई दिख रही है. उन सीटों पर पार्टी अपना कैंडिडेट्स उतारने का प्रयास करेगी.

Share This Article