पूर्व डिप्टी सीएम का मोबाइल फोन चोरी,हलकान रही पटना पुलिस, चोर नहीं आया हाथ.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री और पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी के मोबाइल phone पर चोरों ने हाथ साफ़ कर लिया. पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा करने पहुंची रेणु देवी का मोबाइल फोन रहस्यमय ढंग से गायब हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

प्राथमिकी के बाद खोजबीन की जा रही है. बताया जाता है कि पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी शीतला माता मंदिर में अंगरक्षकों के साथ दर्शन और पूजन करने आई थीं. उनके हाथ में पूजा का डलिया था. वे मंदिर परिसर में पहुंचकर छोटे पर्स में मोबाइल रख उसे डलिया में रख दिया.जब वे पूजा कर निकलीं तो पर्स समेत मोबाइल गायब था. मंदिर परिसर से लेकर आसपास में मंत्री के मोबाइल नंबर पर घंटी बजा कर खोजने का अथक प्रयास विफल रहा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बाईपास थाना की पुलिस  सूचना मिलने के बाद खोजबीन में जुट गई. मंदिर में लगे सीसीटीवी देखने के बाद भी कुछ पता नहीं चला. संभावना जताई जा रही है कि पूजा के डलिया में पर्स में रखा मोबाइल कहीं गिर गया होगा.बाईपास थाना में प्राथमिकी होने की पुष्टि डीएसपी-2 डॉ.गौरव कुमार ने किया. मोबाइल में लगे सिम नंबर को लेकर पुलिस खोजबीन में जुटी है.

Share This Article