फर्जीवाड़े मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई,महुआ ग्रुप ऑफ कंपनी का संचालक गिरफ्तार.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करनेवाली महुआ ग्रुप ऑफ कंपनी  के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने बड़ी कारवाई की है. फर्जीवाड़े के मामले में ईडी ने  मुजफ्फरपुर से महुआ ग्रुप ऑफ कंपनी के संचालक जवाहर लाल को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तारी से पहले जांच टीम ने पटना, दिल्ली, दार्जिलिंग समेत चार ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान कई महत्वपूर्ण डिजिटल उपकरण और दस्तावेज मिले थे. महुआ ग्रुप ऑफ कंपनी बिहार के अलग-अलग जिलों में काम कर रही है. मुख्य रूप से कंपनी का कारोबार उत्तर बिहार में फैला हुआ है. कंपनी पोंजी स्कीम के तहत लोगों के साथ ठगी कर रही थी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ईडी के अनुसार संचालक जवाहर लाल पहले सहारा इंडिया से जुड़े थे. फिर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर महुआ कंपनी बना ली थी. लोगों को कम निवेश में ज्यादा मुनाफा का लालच दिया जाता था. मोटी रकम आने के बाद कारोबार बंद कर फरार हो गए.फर्जीवाड़े की जांच पहले आर्थिक अपराध इकाई ने शुरू की थी. बाद में ईडी को सौंप दी गई थी. निदेशालय ने लंबे समय तक अपनी जांच के बाद सोमवार को इस कंपनी के चार अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा था.

Share This Article