टी20 वर्ल्ड कप के बाद सजेगा ईशान किशन का सेहरा? दादाजी के इंटरव्यू ने साफ की शादी की तस्वीर, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज…

Ritu Raj

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्टार ओपनर ईशान किशन सुर्खियों में हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार उनके चर्चा में रहने की वजह उनका बल्ला नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी और लव लाइफ है। ईशान के दादाजी के एक हो रहे वीडियो ने उनके और मॉडल अदिति हुंडिया के रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।

दादाजी ने किया ‘सीक्रेट’ का खुलासा;
एक हालिया इंटरव्यू में ईशान के दादाजी ने उनके रिलेशनशिप की पुष्टि करते हुए कहा- “ईशान जिससे भी शादी करेगा, हमें स्वीकार है। उसके बड़े भाई ने अपनी पसंद (पल्लवी) से शादी की, तो हमने खुशी-खुशी करवा दी। अब ईशान की भी करवा देंगे। अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है, वह जयपुर की रहने वाली है और एक मॉडल है।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कौन हैं अदिति हुंडिया?
ईशान किशन की लेडी लक मानी जाने वाली अदिति हुंडिया फैशन जगत का एक बड़ा नाम हैं। अदिति ‘मिस डीवा 2018’ की विनर रह चुकी हैं और फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रही हैं। साल 2019 के IPL मैच के दौरान स्टैंड्स में उनकी मौजूदगी ने उन्हें ‘मिस्ट्री फैन गर्ल’ के रूप में मशहूर कर दिया था। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ईशान की पोस्ट्स पर कमेंट्स के जरिए अपना सपोर्ट जाहिर करती रही हैं।

करियर का उतार-चढ़ाव और वापसी;
ईशान किशन के लिए पिछला डेढ़ साल काफी चुनौतीपूर्ण रहा। बोर्ड के कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने और टीम में जगह खोने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत की। अब जब उन्होंने टीम में शानदार कमबैक किया है और उनका बल्ला रन उगल रहा है, तो फैंस को उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका ‘बिहारी स्वैग’ देखने को मिलेगा।

क्या जल्द बजने वाली है शहनाई?
खबरों की मानें तो टी20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान और अदिति शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभी तक शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन दादाजी के इस खुलासे के बाद फैंस बेहद उत्साहित हैं।

Share This Article