सिटी पोस्ट लाइव :बांका जिले के बेलहर से एक बड़ी वारदात की खबर आ रही है.एक सेवानिवृत महिला नर्स के साथ गैंग रेप के बाद हत्या कर दी गई है.महिला का शव पांच दिन बाद बेलहर प्रखंड के कुमरैल गांव के पास बदुआ नदी की धारा से मिला है.गुरुवार को दो टुकड़ों में बरामद किया गया. शव की पहचान भागलपुर जिले के अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली के रुप में हुई है.
इस मामले में पुलिस ने घटना में शामिल आरोपित बेलहर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी राजीव रंजन दास, दिलीप गिरी, कुमरैल गांव के श्रवण कुमार मंडल, अजय मांझी, रजौन थाना क्षेत्र के चिलकारा डुमरिया गांव निवासी संतोष कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है.मुख्य आरोपित बिशनपुर गांव निवासी राजीव रंजन दास मृतका का रिश्ते में भांजा लगता है. नौकरी के नाम पर दलाली की 20 लाख रूपये लेनदेन को लेकर महिला की हत्या की गई है. घटना 27 दिसंबर की है. मृतका के पति के लिखित शिकायत पर सुल्तानगंज थाना में अपहरण कर फिरौती का मामला दर्ज किया गया था.
आरोपित राजीव रंजन दास के अनुसार मृतका जमुई के सोनहो में वर्ष 2015 में सेवानिवृत हुई थी. इसके बाद बिहार पुलिस और सेना में नौकरी लगाने का काम करने लगी. कई लोगों के संपर्क में आ गई थी.वह पांच साल से मृतका से जुड़ा हुआ था. 18 लाख 86 हजार रुपये नौकरी लगाने के लिए मुंगेर जिले के लौनाखुदिया और बेलहर के बिशनपुर गांव के तीन युवकों से दिया था. नौकरी नहीं लगने बाद राशि वापसी का डिमांड किया. पैसे नहीं देने पर 27 दिसंबर को फोनकर जमुई के कटौना पेट्रोल पंप पर महिला को बुलाया. फिर स्कारर्पियो वाहन से संग्रामपुर मोड़ होकर बिशनपुर गांव ले गया.
javascript:false javascript:false javascript:false javascript:false javascript:false रात में मछली चावल का भोज हुआ.फिर कुमरैल गांव आरोपित श्रवण कुमार मंडल के घर पर आया. जहां मृतका सहित सभी आरोपितों ने शराब पिया. फिर घर पहुंचाने की बात कहकर नदी ले जाकर सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया.फिर धारदार हथियार से सिर, पैर, हाथ काटकर उसकी हत्या कर दी. शव को नदी की धारा को बांधकर गड्ढा खोदकर गाड़ दिया. सिर को अलग गाड़ दिया.मृतका के मोबाइल लोकेशन की जांच में जमुई के आधा दर्जन जगहों पर गई. फिर कुमरैल का लोकेशन मिला बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि घटना में शामिल आरोपित को गिरफ्तार कर सुल्तानगंज पुलिस को सौंप दी गई है.