सिटी पोस्ट लाइव : पटना के मनेर में पुलिस टीम पर हमले के दौरान डंडे और हथियारों से लैस और पत्थरबाजी करती हुई भीड़ ,बिहार के भागलपुर में जान बचानकर भागती हुई नजर आई बिहार पुलिस. बिहार में पिछले एक हफ्ते से ऐसी तस्वीरें लगभग हर कोने से आ रही है.बिहार पुलिस पर लगातार हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे. पहले अररिया में छापेमारी करने गई पुलिस टीम में शामिल एक एएसआई की मौत, फिर मुंगेर में आपसी विवाद सुलझाने गई पुलिस अधिकारी की हत्या और अब पटना, भागलपुर और नवादा में पुलिस टीम पर हमला.
बिहार में पुलिस पर लगातार हो रहे इन हमलों ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. बिहार में पुलिस पर हो रहे हमले यह बताते हैं कि राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है.12 मार्च को अररिया में पुलिस टीम पर हमला हुआ, एक ASI की मौत हुई.4 मार्च को मुंगेर में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, एक ASI की मौत.4 मार्च को ही समस्तीपुर में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया.5 मार्च को भागलपुर में पुलिस टीम पर हमला, 5 पुलिसकर्मी घायल.16 मार्च को पटना के मनेर में नशे में धुत लोगों का पुलिस पर हमला.16 मार्च को ही नवादा के रजौली थाना में पुलिस पर पथराव और मसौढ़ी में पुलिस पर पत्थरबाजी ने पुलिस के इक़बाल पर सवाल खड़ा कर दिया है.
बिहार में पुलिस पर हो रहे हमलों के साथ-साथ बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर राजद ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. बिहार,बिहार में पुलिस पर हो रहे हमलों पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक कविता के जरिए सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा-
चौपट राज में सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रहे थे
खाकी पहने ये आमजन के पहरेदार
लेकिन उनकी शहादत का मिला दुखद समाचार
होली के पर्व पर पुलिस कर्मियों का रो रहा है परिवार
पूछ रहा है, इस निर्ममता का कौन है जिम्मेदार?
आज फिर बहुत दर्द और तकलीफ में है बिहार
अब तो अचेतावस्था से जाग जाइए