रिटायर्ड DSP के बेटे ने खुद को मारी गोली.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पटना में एक सेवा निवृत डीएसपी  अरुण कुमार चौधरी के बेटे ने शुक्रवार देर रात खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. नीरज कुमार (40) कोतवाली थाना क्षेत्र के कौशल्या अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहता था.नीरज की बॉडी फ्लैट के अंदर बेड पर पड़ी मिली है. तकिए और बिस्तर पर भी खून मिला है.बताया जा रहा है कि नीरज को नशे की लत थी. अक्सर शराब पीने को लेकर उसका परिवार से झगड़ा होता था.शुक्रवार की देर रात उसने देसी कट्टे से खुद को शूट कर लिया. मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है.

कोतवाली थानेदार राजन कुमार के अनुसार  शव को पोस्टमॉर्टम के लिए PMCH भेजा गया है. अभी जो जानकारी परिजनों की ओर से दी गई है, उसके मुताबिक नीरज बेरोजगार था. पैसों को लेकर वो परिजनों से मारपीट और अभद्रता करता था. पत्नी निजी स्कूल में टीचर है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.’इस वारदात ने सबको हिलाकर रख दिया है.पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है.सुसाइड नोट में लिखा- कट्‌टा और गोली लाया हूं, पत्नी से परेशान हो चुका हूं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

Share This Article