: ADG लॉ एंड ऑर्डर ने कहा- कोई कानून तोड़े तो…
सिटी पोस्ट लाइव : वक़्फ़ संशोधन बिल को लेकर पुलिस मुख्यालय ने बिहार में अलर्ट जारी किया है. ADG लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद बताया कि वक़्फ़ संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद बिहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है. यह अलर्ट पुलिस मुख्यालय के सभी प्रभाग के ADG, सभी जोन के IG और DIG, साथ ही SSP, SP और रेल SP को भेजा गया है.
ADG लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने कहा कि राज्य की शांति व्यवस्था किसी भी हालत में ना बिगड़े, इसके लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. यदि कहीं भी कानून का उल्लंघन होता है, तो उसके खिलाफ तत्काल उचित कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. इस अलर्ट का मकसद राज्य में विधि-व्यवस्था को कायम रखना और किसी भी स्थिति में अराजकता को रोकना है. पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी संभावित समस्या से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं.
बुधवार की रात लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास हो गया है. इस विधेयक पर करीब 12 घंटे तक चर्चा चली. इस दौरान तमाम पक्ष और विपक्ष के तमाम वक्ताओं ने अपनी बात रही और कई अन्य संशोधन सुझाए गए. लंबी चर्चा के बाद देर रात इसे विधेयक को 232 के मुकाबले 288 मतों से पारित कर दिया गया. यानी इस विधेयक के पक्ष में 288 मत पड़े. विपक्ष में 232 मत पड़े. वहीं अब इस विधेयक को गुरुवार को ऊपरी सदन राज्यसभा में पेश किया जाएगा.
राज्यसभा में इस वक्त 234 सदस्य हैं. जम्मू-कश्मीर की चार सीटें खाली हैं. इसमें बहुमत के लिए 118 सांसद चाहिए. बीजेपी के पास उसके अपने 96 सांसद हैं और एनडीए के सहयोगियों के साथ कुल संख्या 113 तक पहुंचती है. इसमें जेडीयू के 4, टीडीपी के 2, और अन्य छोटे दलों के सांसद शामिल हैं. इसके अलावा छह मनोनीत सदस्य हैं, जो आमतौर पर सरकार के पक्ष में वोट करते हैं. इससे एनडीए की ताकत 119 हो जाती है जो बहुमत से दो ज्यादा है.