सांसद और डीएम के काफिले पर ग्रामीणों का हमला.

City Post Live

शाहिल कुमार सीवान.

सिटी पोस्ट लाइव :सीवान से एक बड़ी ख़बर आ रही है.जहा केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भूमि निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियो पर ग्रामीणों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया.इस हमले का विडियो social मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.हालांकि सिटी पोस्ट लाइव इस वायरल विडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.खबर के अनुसार सीवान के महाराजगंज प्रखंड के टेघडा गाँव के हरकेशपुर मे  भूमि निरीक्षण के लिए सांसद और डीएम के साथ जिला प्रशासन की टीम पहुंची हुई थी.इसी दौरान ग्रामीणो ने लाठी डंटे व ईट पत्थर से हमला कर दिया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वायरल विडिओ मे  उग्र लोग गाड़ी को घेरे हुए दिखाई दे रहे हैं.लाठी और डंडा से गाड़ी हमला करते नजर आ रहे हैं. भूमि का निरीक्षण करने स्थानीय सांसद और डीएम के साथ महाराजगंज एसडीओ,एसडीपीओ,बीडीओ और सीओ के साथ अन्य अधिकारी पहुंचे हुए थे.इसी दौरान भूमि निरीक्षण कर लौटने के क्रम मे ग्रामीणो ने जोरदार हमला कर दिया. सैकड़ो की संख्या मे उग्र ये लोग लाठी डंडो के साथ ईट पत्थर से हमला कर दिया है.सीवान के महाराजगंज मे जिस भूमि पर केंद्रीय विद्यालय बनने वाला है.वह भूमि गैरमजूरवा है.जिस पर कई वर्षो से गाँव के ग्रामीण कब्जा किए हुए है.ग्रामीण नही चाहते है की वहा केंद्रीय विद्यालय का भवन बने.इसी के विरोध को लेकर गाँव के ग्रामीणो ने प्रशासनिक काफिले पर जोरदार हमला किया है

Share This Article