मोकामा में शादी समारोह की खुशी मातम में बदली हर्ष फायरिंग में वधू के मौसा की मौत

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना (मोकामा):

मोकामा टाल क्षेत्र के ईशानगर गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने खुशियों को गम में बदल दिया। इस घटना में वधू के मौसा उमेश पासवान उर्फ कारु पासवान की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई और गांव में डर का माहौल बन गया।

घटना रविवार तड़के करीब सुबह 4 बजे की है, जब इंदल पासवान की बेटी की शादी के दौरान समधी मिलन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच, कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। उसी दौरान चली एक गोली सीधे उमेश पासवान के चेहरे पर जा लगी, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

घटना की सूचना मिलते ही घोसवरी थाना पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर सबूत जुटाए जा रहे हैं और हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिशें जारी हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली गलती से चली या यह किसी साजिश का हिस्सा थी।

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में सन्नाटा छा गया है। स्थानीय लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर शादी जैसे शुभ अवसरों पर इस तरह की घटनाएं कब रुकेंगी।

Share This Article