मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो और एक घर से 109 किलो गांजा जब्त

गांजे की भारी खेप बरामद, कीमत 50 लाख रुपये

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

मोतिहारी। मोतिहारी जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 109 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि यह गांजा नेपाल से तस्करी कर राजेपुर के सेमराहा बाजार में जमा किया गया था। यहां से इसे अन्य जगहों पर सप्लाई करने की योजना थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। राजेपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में बोलेरो गाड़ी और एक घर से गांजा जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस तस्कर की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article