सिटी पोस्ट लाइव
सासाराम। नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ छह बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अपराधियों में शहर के आठखंभवा निवासी सुनील बिंद उर्फ सुंदर शेट्टी, मो. आरजू हुसैन (18 वर्ष, पिता मो. असलम), जानीबाजार निवासी मो. आमिर (21 वर्ष, पिता मो. अलाउद्दीन), नयकागांव निवासी नीतीश कुमार (18 वर्ष, पिता दिनेश दुबे), दरिगांव थाना क्षेत्र के कोटा गांव निवासी अर्जुन कुमार (24 वर्ष, पिता किशन कोल) और मुगलपुरा निवासी नदीम आलम (18 वर्ष, पिता रफीक आलम) शामिल हैं।
बुधवार को नगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में सासाराम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) दिलीप कुमार ने बताया कि बाइक चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिलों को शहर के आठखंभवा इलाके में छिपाकर रखा गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनील बिंद और आरजू हुसैन के ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से दो चोरी की बाइक बरामद की गईं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन और चोरों को गिरफ्तार किया और दो और बाइक बरामद की। इसके बाद, एक अन्य चोर के बारे में जानकारी मिली, जो बौलिया रोड की तरफ जा रहा था। पुलिस ने तुरंत वाहन चेकिंग अभियान चलाया और उसे चोरी की बाइक समेत दबोच लिया। SDPO दिलीप कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, जब्त बाइक की पहचान करने के लिए विभिन्न थानों को सूचना भेजी जा रही है ताकि इनके असली मालिकों तक पहुंचा जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में बाइक चोर गिरोहों में हड़कंप मच गया है।
एक बाइक चोर के बौलिया रोड की ओर जाने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक और बाइक चोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, और चोरी की मोटरसाइकिलों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न थानों को जानकारी दी जा रही है।
– दिलीप कुमार, SDPO, सासाराम