जहानाबाद जिले के पंडुई गांव में बंद घर को बनाया निशाना, चोरों ने 12 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र स्थित पंडुई रामगढ़ गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 10 से 12 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, जिस घर में चोरी हुई, उसमें एक बुजुर्ग महिला अकेली रहती थीं। हाल ही में वह अपने बेटे के घर बभना (जहानाबाद) में आयोजित पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थीं, जिससे घर पूरी तरह से बंद था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ग्रामीणों ने बताया कि चोर रात के अंधेरे में घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने अलमारी, बक्से और अन्य सामान को तोड़ डाला और लाखों रुपये के जेवरात, नगदी और कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गए। चोरी की सूचना मिलते ही परसबिगहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है।

Share This Article