सिटी पोस्ट लाइव
मधुबनी : मधुबनी ज़िला के राजनगर थाना अंतर्गत परिहारपूर मुख्य सड़क पर मधुबनी की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी इस हादसे में बाइक पर पीछे सवार छात्रा की मौत हो गई। बाइक चालक बड़ा भाई मिथलेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रीना कुमारी (19) वर्ष , पिता राजेश्वर ठाकुर, माता सुनीला देवी अपने बड़े भाई मिथलेश ठाकुर के साथ बाइक से मधुबनी महिला कॉलेज स्नातक तृतीय पार्ट का परीक्षा देने जा रही थी। उसी दौरान मधुबनी की ओर से आ रहे, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान अंधराथारी थाना क्षेत्र के डेवभार, बिदौलिया के रूप में पहचान हुई है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए स्थानीय लोगों में आक्रोश और गम का माहौल देखा गया कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को समझा बूझकर स्थिति को शांत कराया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया।
पुलिस ने ट्रक किया जब्त, मौके से चालक हुआ फरार : पुलिस ने मृतक के शव को सदर अस्पताल भेज दिया है जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी ,साथ ही घटना में शामिल बाइक और ट्रक को जप्त कर लिया गया है,लेकिन हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया ,जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।