सिटी पोस्ट लाइव
कटिहार पुलिस ने जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल और 25 हजार के इनामी कुख्यात रणवीर यादव उर्फ कारेलाल को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कारेलाल की गिरफ्तारी पटना से गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम द्वारा की गई।
रणवीर यादव पर लूट, हत्या, और रंगदारी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में दियारा क्षेत्र में हुई जुलो यादव की हत्या के बाद से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल और ज़िंदा कारतूस बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, रणवीर यादव दियारा क्षेत्र के किसानों से रंगदारी वसूला करता था — फसल काटने और मवेशी चराने जैसे कामों पर लेवी मांगता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद इलाके के किसानों में राहत की लहर है।
कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि यह गिरफ्तारी कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम है और दियारा क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में बड़ा संकेत।