सीवान पुलिस की बड़ी सफलता: टॉप-10 कुख्यात और ₹25,000 के इनामी अपराधी रंजीत सिंह गिरफ्तार

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
सीवान /पटना : सीवान पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधियों में शामिल और ₹25,000 के इनामी बदमाश रंजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सीवान पुलिस और STF (विशेष कार्य बल) की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और STF ने दरौंदा थाना क्षेत्र के ढोलकिया पुल के पास से रंजीत सिंह को धर दबोचा। रंजीत कुमार सिंह, पिता परमात्मा सिंह, मूल रूप से एम. एच. नगर थाना क्षेत्र, जिला सीवान का निवासी है। वह लंबे समय से पुलिस को कई गंभीर मामलों में वांछित था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उसके खिलाफ सीवान जिले के जी. बी. नगर थाना, दरौंदा थाना और दरौली थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article