प्रशांत किशोर का संजय जायसवाल पर पलटवार: अगर जन सुराज में अपराधी हैं, तो सरकार उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं करती?

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भाजपा सांसद संजय जायसवाल के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने जन सुराज में शामिल लोगों को “अपराधी” बताया था। प्रशांत किशोर ने कहा, “अगर जन सुराज में अपराधी हैं तो संजय जायसवाल की पार्टी की बिहार में सरकार है, फिर उन अपराधियों को खुला क्यों छोड़ रखा है?

जो अपराधी हैं उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डालिए। यह बोलकर उन्होंने अपने ही मुंह पर कीचड़ लगा लिया है।” प्रशांत किशोर ने स्पष्ट कहा कि जन सुराज अपराधियों को संरक्षण नहीं देता और अगर कोई दोषी है तो कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, वक्फ संशोधन बिल और मुस्लिम समुदाय द्वारा पटना में की गई बैठक पर पूछे गए सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा, “जो लोग पटना में इकट्ठा हुए थे, वे मुस्लिम संगठनों की बैठक में शामिल होने आए थे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

लोकतंत्र में सभी को प्रदर्शन और विरोध का अधिकार है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि जन सुराज किसी जाति या धर्म विशेष के कार्यक्रम में भाग नहीं लेता, और इस विषय में उनकी कोई सक्रिय भूमिका नहीं है। उन्होंने दोहराया कि वक्फ बिल पर जन सुराज का रुख पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है।

Share This Article