पारस अस्पताल में दिनदहाड़े गोलीकांड: चंदन मिश्रा की हत्या, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
राजधानी पटना के पारस अस्पताल में दिनदहाड़े कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा को घुसकर गोली मारे जाने के मामले में 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस सनसनीखेज वारदात ने शहर में हड़कंप मचा दिया है।

दो FIR दर्ज, जांच का दायरा बक्सर तक
इस मामले में शास्त्री नगर थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई हैं। पहली FIR चंदन मिश्रा के परिजनों द्वारा कराई गई है, जबकि दूसरी उस अटेंडेंट ने दर्ज कराई है जिसे गोली लगने के दौरान पैर में चोट आई थी। पुलिस और एसटीएफ (विशेष कार्य बल) की टीमें इस मामले को सुलझाने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। अपराधियों की तलाश में पटना से लेकर बक्सर तक एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

CCTV फुटेज में दिख रहे हमलावर, पर गिरफ्तारी नहीं
पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहे पांचों हमलावरों में से किसी की भी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस और एसटीएफ की लगभग एक दर्जन टीमें लगातार सक्रिय हैं। इस मामले में एक नया सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है। इसमें देखा जा सकता है कि अपराधी वारदात को अंजाम देने से पहले पारस अस्पताल के पास एक जगह खड़े होकर योजना बनाते नजर आते हैं। गोली मारने के बाद अपराधी सड़क पर हाथ में पिस्टल लहराते हुए भागते भी दिखाई दे रहे हैं।

कल देर रात चंदन मिश्रा का शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस और एसटीएफ की टीमें अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी हुई हैं और छापेमारी लगातार जारी है।

Share This Article