मुजफ्फरपुर में अपराध बेलगाम: 24 घंटे में दूसरी बार ताबड़तोड़ फायरिंग…

Ritu Raj

बिहार में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुजफ्फरपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें दवा कारोबारी को निशाना बनाया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर ओपी थाना क्षेत्र के बल्थी गांव में आज सुबह दवा व्यवसायी विजय शर्मा के ऊपर अपराधियों ने फायरिंग की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। दरअसल, यह घटना मुजफ्फरपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी गोलीबारी की घटना है। फिलहाल, यह साफ नहीं हो पाया है कि दवा व्यवसायी पर फायरिंग करने का कारण क्या था। राजेपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मिले खोखे पुराने बताए जा रहे हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, जहां दवा व्यवसायी विजय शर्मा बैठे थे, वहां से लगभग 200 मीटर की दूरी पर दोनों खोखे बरामद किए गए। फिलहाल, दवा व्यवसायी की ओर से पुलिस को कोई आधिकारिक शिकायत/आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश में जुटी हुई है।

Share This Article