नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़: दो गिरफ्तार, 32 एटीएम, 7 मोबाइल, नकदी और गांजा बरामद

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहारशरीफ/नालंदा –
नालंदा ज़िले के लहेरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक संगठित साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने दो शातिर ठगों को रंगेहाथ गिरफ़्तार कर लिया है। देवीसराय पेट्रोल पंप के पास गश्ती के दौरान पकड़े गए इन दोनों आरोपियों के पास से 32 एटीएम कार्ड, 6 पासबुक, चेकबुक, 7 स्मार्टफोन, 4500 रुपये नकद और गांजा बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अविनाश कुमार (28 वर्ष), पिता – संजय पासवान, अजीत कुमार (27 वर्ष), पिता – राज किशोर साव(निवासी – ग्राम कठनपुरा, थाना नूरसराय, जिला नालंदा) पुलिस के मुताबिक दोनों लंबे समय से साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े हैं और पूर्व में भी अपराध के मामलों में लिप्त रहे हैं। विशेष रूप से अविनाश कुमार पर हत्या, हमले और महिला उत्पीड़न जैसे संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। 13 मई की रात गश्ती कर रही पुलिस की नजर देवीसराय पेट्रोल पंप के पास खड़े एक टोटो पर पड़ी। पुलिस को देखते ही टोटो रामचंद्रपुर बस स्टैंड की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे घेर लिया गया। पूछताछ में दोनों युवक संदेहास्पद पाए गए। तलाशी में जो सामान मिला, उसने पुलिस को भी चौंका दिया।

बरामद वस्तुएं

32 एटीएम कार्ड (विभिन्न बैंकों के), 6 पासबुक, 1 चेकबुक, 7 स्मार्टफोन, कई सिम कार्ड, ₹4500 नकद, 10 ग्राम गांजा, साइबर ठगी के पुख़्ता सबूत मिले। जांच में दोनों के मोबाइल से पूर्व में की गई ऑनलाइन ठगी से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर और ठिकानों पर भी छापेमारी की है। मामला लहेरी थाना कांड संख्या 227/25, दिनांक 14.05.2025 के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

डीएसपी नुरुल हक़ बोले – “ठगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तय” सदर डीएसपी नुरुल हक़ ने कहा कि गिरफ़्तार आरोपी साइबर अपराध की सुनियोजित साजिश में शामिल हैं।“हम इनके नेटवर्क की पूरी जांच कर रहे हैं। डिजिटल फोरेंसिक के ज़रिए इनका पूरा मॉड्यूल जल्द सामने लाया जाएगा।” थानाध्यक्ष की अगुवाई में बनी विशेष पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ नालंदा पुलिस की लगातार चल रही मुहिम का हिस्सा है।

Share This Article