बिहार में गठबंधन की गर्माहट: राहुल गांधी ने तेजस्वी को किया फोन, सीटों पर चर्चा तेज…

Ritu Raj

बिहार चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही सभी पार्टियों ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। अब तक किसी भी पार्टी का फाइनल लिस्ट घोषित नहीं हुआ है। इसे लेकर कांग्रेस ने अचानक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।

बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर पेच फंसता देख कांग्रेस ने अचानक एक अहम आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक वर्चुअल मोड में हो रही है, जिसमें दिल्ली से स्क्रीनिंग कमिटी के सदस्य और वरिष्ठ पर्यवेक्षक ज़ूम कॉल के जरिए शामिल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक का मकसद सीटों के बंटवारे और संभावित उम्मीदवारों पर अंतिम मुहर लगाना है। इसके साथ ही कुछ मजबूत दावेदारों को वन-टू-वन चर्चा के लिए बुलाया गया है, जिससे साफ है कि पार्टी अब देर नहीं करना चाहती। इसको लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा- कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को तैयार कर लिया है। इंडिया गठबंधन में जो हमारे हिस्से के सीट हैं, उस पर सभी रूपरेखा को हम लोग फाइनल कर चुके हैं। अब बस सीट शेयरिंग के ऐलान का इंतजार है। सबको सब चीजें पता हो जाएंगी।
बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन के भीतर दरारें उभरने लगी हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस, प्रस्तावित सीट बंटवारे से नाराज़ है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के बीच फोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई है। वहीं, इस बातचीत के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के शीर्ष नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया है कि सीटों की संख्या नहीं, अबकी बार क्वालिटी को प्राथमिकता देनी है। इधर, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी अब ऐसी सीटें ही चाहती है जहां उसकी दावेदारी मजबूत हो और जीत की संभावना वास्तविक हो।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article