बिहार में बारिश का कहर! कई जिलों में बाढ़-जैसे हालात का खतरा, रेड अलर्ट घोषित…

Ritu Raj

बिहार में बारिश का कहर लगातार जारी है। राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं,मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर तक चेतावनी जारी की है।

7 अक्टूबर तक बिहार में बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट की लिस्ट में पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, रोहतास, औरंगाबाद और नवादा शामिल है तो वहीं सीतामढ़ी, शिवहर, सारण, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, शेखपुरा, जमुई और बांका में येलो अलर्ट जारी किया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

IMD के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक बारिश का कहर लगातार जारी रहेगा। विभाग का कहना है कि कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है।

4 अक्टूबर: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी और शिवहर में रेड अलर्ट और सीवान, मधुबनी, अररिया, किशनगंज और सुपौल में अति भारी बारिश
5 अक्टूबर: भागलपुर, बांका और जमुई सहित 11 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी
6 अक्टूबर: पश्चिम व पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर में भारी बारिश
7 अक्टूबर: पश्चिम चंपारण में भारी वर्षा का अनुमान

Share This Article