चेहल्लुम का अखाड़ा निकालने को लेकर जमकर मारपीट.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : मुजफ्फरपुर के  ब्रहमपुरा के मेहदी हसन चौक के समीप चेहल्लुम का अखाड़ा जुलूस निकालने को लेकर गुरुवार की देर शाम दो गुटों में हुई मारपीट को लेकर अभी भी शहर में तनाव व्याप्त है.गौरतलब है कि  दोनों तरफ से एक दूसरे को निशाना बनाकर पथराव भी किया गया था. इस पथराव में एक  महिला समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए थे.सूचना मिलने के बाद ब्रहमपुरा थाने की पुलिस ने पहुँच कर मामले को किसी तरह से शांत कराया था.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ब्रहमपुरा थानाध्यक्ष मो. आलम के अनुसार  मेहदी हसन चौक के समीप के दो मुहल्ले के लोगों के बीच चेहल्लुम के अखाड़ा निकालने को लेकर शाम में विवाद हुआ था. देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई. दोनों पक्ष की ओर से पथराव शुरू कर दिया गया.एक गुट का कहना था कि हम अखाड़ा जुलूस निकालेंगे.दूसरे गुट के लोग बोल रहे थे कि इस बार उनके स्तर से अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा.

इसी को लेकर बात बढ़ने पर मारपीट होने लगी.

 इस हिंसक झड़प के दौरान वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई.पुलिस ने घटनास्थल के समीप लगी एक पिकअप वैन को जब्त किया है. इससे आम लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही थी.घायलों में बदरे आलम, मो. इरफान, शकीला खातून, जैतून खातुन, जमीला खातुन, मो. नसीम, जाहिदा खातून समेत एक दर्जन लोग शामिल है.थानाध्यक्ष का कहना है कि घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. एहतियातन शांति बहाल रखने को लेकर मेहदी हसन चौक पर पुलिस कैंप कर रही है.

Share This Article