बेगूसराय में प्रेम संबंध को लेकर ऑनर किलिंग, युवक की पीट-पीटकर और जहर देकर हत्या

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बेगूसराय :
बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में युवक को पहले लड़की के परिजनों के द्वारा बेरहमी से पिटाई की इससे मन नहीं भरा तो उसे जहर खिलाकर हत्या कर दिया। युवक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वही हत्या का आरोप लड़की के चाचा सहित पूरे परिवार पर लगाया गया है। फिलहाल युवक की हत्या के बाद इलाके में दहशत का महल बना हुआ है।घटना तेघरा थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव की है। मृतक युवक की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव के रहने वाले विजय महतो का पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के भाई गुलशन कुमार ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले शादीशुदा लड़की के साथ रोशन कुमार का पिछले का कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बताया है कि इसको लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुआ।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पंचायत होने के बाद रोशन कुमार लड़की से दूर हो गया। लेकिन इसके बावजूद भी लड़की के द्वारा रोशन कुमार को फोन करके तंग तबाह करते रहती थी। उन्होंने बताया है कि लगातार लड़की रोशन कुमार के ऊपर शादी करने का दवा बन रही थी । लेकिन रोशन कुमार करने को तैयार नहीं था। उन्होंने बताया है कि तभी लड़की के चाचा रोशन कुमार को किसी बहाने बुलाकर ले गया और पहले बेहरमी से घर में बंद कर लाठी डांटे से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। उन्होंने बताया कि इससे भी मन नहीं भरा जहर खिलाकर रोशन की हत्या कर दी। हालांकि मृतक के शरीर पर पूरा जख्म का निशान है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी कई बार जान मारने की लड़की के परिजनों के द्वारा धमकी दी गई थी। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना तेघड़ा थाना पुलिस को दी। मौके पर तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल इस घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार है।

Share This Article