मोतिहारी सनसनी: दुल्हन बनी ‘फरार’, पति रह गया लाचार; 1 लाख कैश और गहनों पर भी साफ किया हाथ…

Ritu Raj

बिहार के मोतिहारी से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के महज 48 घंटे के भीतर अपने सुहाग और ससुराल वालों को ऐसा ‘जख्म’ दिया कि हर कोई दंग है। दुल्हन ने कॉलेज में परीक्षा का बहाना बनाया और पति की आंखों में धूल झोंककर गहने और नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं;
जानकारी के अनुसार, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रगछि गांव की लक्की कुमारी की शादी 20 फरवरी को तुरकौलिया निवासी भानु शर्मा के साथ पूरे विधि-विधान से संपन्न हुई थी। 21 फरवरी को विदाई हुई और घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह खुशियां इतनी कम उम्र की होंगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

साजिश के तहत ‘एग्जाम’ का बहाना;
22 फरवरी को दुल्हन ने अपनी चाल चली। उसने ससुराल वालों को बताया कि कॉलेज में उसकी परीक्षा है। दूल्हा (भानु) अपनी पत्नी की पढ़ाई का सम्मान करते हुए उसे खुद बाइक पर बैठाकर मोतीहारी कॉलेज छोड़ने गया। कॉलेज के गेट पर पति को खड़ा कर दुल्हन अंदर गई। हालांकि, काफी देर तक वापस न आने पर जब खोजबीन हुई, तो पता चला कि वह पिछले रास्ते से मायके के ही एक युवक के साथ रफूचक्कर हो चुकी है। वहीं, ससुराल पक्ष का आरोप है कि दुल्हन जाते-जाते घर में रखे 1 लाख रुपये नकद और शादी में मिले तमाम कीमती आभूषण भी साथ ले गई है।

थाने पहुंचा मामला;
दूल्हा, जो पेशे से ड्राइवर है, अब पुलिस के चक्कर काट रहा है। पीड़ित परिवार ने तुरकौलिया थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीण इस बात से भी चकित हैं कि दुल्हन की मां एक आंगनबाड़ी सेविका हैं और लड़की खुद एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी, फिर भी उसने इस तरह के कदम को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Share This Article