JDU नेता की गोली मार कर हत्या, पुलिस जांच शुरू.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के बगहा में भितहा में अपराधियों ने एक बड़ी शूटआउट की वारदात को अंजाम दिया है.जेडीयू के  प्रखंड अध्यक्ष वैभव राव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर की हत्या कर दी है.. वे धनहा थाना क्षेत्र के तमकुही में नाई की दुकान पर सेविंग के लिए गए थे., पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार  कुछ सुराग मिले हैं और हत्‍या के आरोपियों को जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हालांकि इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है. जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वैभव राय खैरहा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष थे और जेडीयू से लंबे समय से जुड़े हुए थे. उनकी पत्‍नी भी मुखिया रह चुकी हैं. उनका इलाके में अच्‍छा प्रभाव था. वैभव राय स्‍कॉर्पियो गाड़ी से तमकुहा बाजार में पहुंचे थे और अपने गांव के सैलून में दाढ़ी बनवाने के लिए बैठे थे. तभी बाइक पर सवार होकर 2 युवक वहां पहुंचते हैं. वे सैलून में दाखिल होते ही वैभव राय को गोली मार देते हैं. कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही वे बाइक पर सवार होकर फरार हो जाते हैं.

Share This Article