सिटी पोस्ट लाइव
कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के पागलबाड़ी गांव में 7 मई की रात भूमि विवाद को लेकर मुकेश यादव की हत्या कर दी गई। आरोप है कि चचेरे भाइयों गुड्डू यादव और सुफल यादव ने रात करीब 10 बजे उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
हत्या के महज 8 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर एक अन्य व्यक्ति प्रवेश पासवान, जिसने हथियार छिपाया था, को भी हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने मौके से 2 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और 2 खोखा बरामद किए। मनिहारी थाना कांड संख्या 124/25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।