सांसद की बहन के घर बदमाशों ने फेंका बम.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में अपराधी आतंक मचाये हुए हैं. मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद की बड़ी बहन डॉ मंजू सहनी के घर पर अपराधियों ने बम फेक कर दहशत पैदा कर दिया है. सांसद अजय निषाद की बड़ी बहन डॉ मंजू सहनी कल देर शाम घर में पूजा कर रही थी, तभी बाहर जोरदार धमाका हुआ. जब बाहर निकलकर देखी तो दिवार पर काफी कीचड़ लगा हुआ था. आसपास बम के अवशेष सुतली पड़ा हुआ था. उन्होंने दीवार को साफ कर दिया. जब देर रात उनके पति आए तो उन्होंने इसकी सूचना अपने पति को दी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सोमवार देर शाम इसकी सूचना के बाद मंगलवार को पुलिस  मौके पर पहुंची. काजीमुहम्मदपुर थाना क्षेत्र में पंखाटोली में सांसद की बहन का ये घर है. स्थानीय काजीमुहम्मदपुर थाना के  सब इंस्पेक्टर रामदीप कुमार ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मौके से बम के अवशेष सुतली भी बरामद की गई है. प्रथमदृष्टया मामला दहशत फैलाने के उद्देश्य से बमबाजी का लग रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Share This Article