मोतिहारी में शराब माफिया के खिलाफ पुलिस की बड़ी कारवाई, उखाड़ दिया दरवाजा

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बालू और शराब माफियाओं के खिलाफ करवाई की घोषणा को बिहार पुलिस ने अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है. मोतिहारी में शराब माफिया रंजीत गुप्ता के घर पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है. जिला परिषद सदस्य नीतू गुप्ता के पति रंजीत गुप्ता  शराब और ड्रग्स के कई मामलों में फरार चल रहा है.घर की कुर्की  से पहले पुलिस ने आत्मसमर्पण का मौका दिया, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. इसलिए पुलिस ने उनके घर की कुर्की जब्ती कर ली

मोतिहारी के पीपराकोठी थाना क्षेत्र के जीवधारा बाजार के  रंजीत गुप्ता पर शराब और ड्रग्स के दर्जन भर मामले दर्ज हैं. वह लंबे समय से फरार चल रहा है.उसे पकड़ने की पुलिस की तमाम कोशिश जब नाकाम हो गई तो   पुलिस ने रंजीत गुप्ता को आत्मसमर्पण का मौका दिया.पुलिस ने 15 दिन पहले भी रंजीत गुप्ता के घर पर इश्तेहार चिपकाया था. उससे आत्मसमर्पण करने को कहा गया था. लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. इसके बाद पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पुलिस उनके घर पहुंची और माइक से घोषणा की.उसे 20 मिनट का समय दिया गया. कहा गया कि किसी भी थाने में आत्मसमर्पण कर सकते हैं. लेकिन रंजीत गुप्ता ने ऐसा नहीं किया. इसलिए पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी. जिला परिषद सदस्य नीतू गुप्ता ने कहा कि राजनीति कारणों से मेरे पति को विरोधियों द्वारा फंसाया गया है. मेरे पति निर्दोष है. उन्होंने अपने पति पर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है.

Share This Article