राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार

कार से ढाई करोड़ के मोबाइल जब्त

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

रोहतास। जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे आईफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बड़ी खेप बरामद की। जब्त किए गए मोबाइल और उपकरणों की अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार होते हुए नेपाल मोबाइल तस्करी की योजना बनाई गई थी। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शिवसागर में एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें 271 आईफोन, 35 ईयरबड और 11 स्मार्ट वॉच बरामद हुए।

पूछताछ जारी, बड़ा नेटवर्क हो सकता है बेनकाब

घटना की पुष्टि करते हुए रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस तस्करी से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

जल्द होगी विस्तृत जानकारी साझा

एसपी ने बताया कि इस मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है और जल्द ही प्रेस वार्ता के माध्यम से विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से मोबाइल तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है।

Share This Article