मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, रात में पान खाकर बुलेट से लौट रहे थे घर

घटना के बाद आरोपी फरार, छापेमारी जारी

City Post Live
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार के मुजफ्फरपुर में शूट आउट में प्रॉपर्टी डीलर राजकिशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी मारे गये हैं। उन्हें अपराधियों ने उस समय गोली मारी जब वो मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र में रात  लगभग 11:00 बजे  यादव नगर द्वारा से पान खाकर बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने राजकिशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

 पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजकिशोर चौधरी एक प्रॉपर्टी डीलर थे। उन्हें टुनटुन चौधरी के नाम से भी जाना जाता था। पहले भी बदमाशों ने राजकिशोर चौधरी को गोली मारी थी। लेकिन तब वे बच गए थे। इस बार बदमाशों ने उन्हें मार डाला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article