सिटी पोस्ट लाइव
पटना: कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने दिल को छू लेने वाली मुलाकात की। राहुल गांधी लगभग डेढ़ घंटे तक शकील अहमद खान और उनके परिवार के साथ रहे। इस दौरान उन्होंने शकील अहमद खान को सांत्वना दी और परिवार के अन्य सदस्य से भी मिले, इस घड़ी में उनका साथ दिया।
राहुल गांधी के इस स्नेहपूर्ण कदम को कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने सराहा। उन्होंने कहा, “राहुल जी परिवार के साथ एक घंटे तक बैठे रहे और उन्हें पूरी तरह से समझाया और सांत्वना दी। यह समय उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण था, क्योंकि राहुल जी ने शकील अहमद खान से कहा कि हम सब एक परिवार के सदस्य हैं।” उन्होंने आगे कहा ये एक पिता के लिए बहुत सदमा की बात वहीं यह न्यू जेनरेशन के लिए बहुत बड़ा आधात है। किस वज़ह से बच्चा यह सब कर लेता, यह बहुत दुखद धड़ी है।
बिहार में राहूल गांधी के दूसरे दौरे को लेकर रंजीता रंजन ने कहा कि, राहुल गांधी शकील अहमद से इस दुख की धड़ी में मुलाकात करने की। उन्होंने आगे कहा सिर्फ कांग्रेस को ही नहीं, बल्कि बिहार को मजबूती देने यहां आए हुए है। उन्होंने कहां बिहार हमारा घर है और हम हमेशा बिहार वासियों के साथ है।
रंजीता रंजन ने यह भी कहा कि राहुल गांधी का बिहार दौरा पार्टी और राज्य दोनों की मजबूती के लिए है, और उन्होंने दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस के अच्छे परिणाम की उम्मीद जताई। यह दौरा केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि राहुल गांधी के संवेदनशीलता और परिवार के प्रति उनकी सहानुभूति का प्रतीक बन गया।