राहुल गांधी को दरभंगा में छात्रों से मिलने से रोका गया: कन्हैया कुमार ने प्रशासनिक रवैये की निंदा की

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना/दरभंगा –
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने दरभंगा में लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम को बाधित करने के लिए जिला प्रशासन की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को अंबेडकर छात्रावास में छात्रों से “न्याय संवाद” करने से रोकने की कोशिश की गई, जो कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा: “बिहार सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की धरती है, लेकिन डबल इंजन की सरकार आज न्याय की आवाज़ को दबाने में लगी है। यह केवल कांग्रेस नहीं, बल्कि हर न्यायप्रिय व्यक्ति की लड़ाई है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राहुल गांधी छात्रों के बुलावे पर दरभंगा गए थे, और किसी राजनीतिक मंच या रैली के लिए नहीं। “दुनिया की कोई भी ताकत न्याय की आवाज़ को नहीं दबा सकती, चाहे सरकारें जितनी भी कोशिश कर लें,” – कन्हैया कुमार।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article