RJD MLA रीतलाल यादव की संपति जप्त करने की तैयारी,पटना SSP कर चुके हैं तैयारी.

Rahul
By Rahul

बड़े एक्शन की तैयारी में , राजद के बाहुबली विधायक के खिलाफ होगी सबसे बड़ी कार्रवाई

सिटी पोस्ट लाइव : अब विधानसभा चुनाव के पहले एक बार फिर से रीतलाल यादव की मुश्किलें बढ़नेवाली है. पहले ही रंगदारी के मामले मे जेल जा चुके रीतलाल यादव के खिलाफ अब बड़े एक्शन की तैयारी हो गई है. पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा है कि रीतलाल यादव और उसके भाई पिंकू पर अवैध तरीके से करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.

रीतलाल यदाव की संपति को लेकर पुलिस की छानबीन जारी है. पुलिसिया अनुसंधान में करीब 100 से अधिक जमीन, फ्लैट्स आदि का पता लगा है. सिर्फ पटना और बिहार के अन्य शहरों मे भी उनकी संपति है.  रीतलाल की ऐसी तमाम अवैध संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी में अब पटना पुलिस जल्द ही ईडी के साथ मिलकर कार्रवाई कर सकती है. 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कई मामलों में आरोपित रहे रीतलाल यादव इस वर्ष अप्रैल के महीने में फिर से विवादों में घिरे. उनके खिलाफ एक बिल्डर ने 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप लगाया. रंगदारी नहीं देने पर सबक सिखाने की बातें भी कथित रूप से की गई. पटना के खगौल ताना में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने 11 अप्रैल को रीतलाल यादव के 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. करीब 500 की संख्या में बिहार पुलिस और एसटीएफ के जवानों द्वारा की गई इस कार्रवाई में 10.5 लाख कैश, 77 लाख का ब्लैक चेक, 6 संदिग्ध ब्लैक चेक, 14 डीड और एग्रीमेंट, 17 चेक बुक, स्टांप पेपर आदि बरामद हुआ. पुलिसिया दबिश के बाद रीतलाल यादव ने 17 अप्रैल को पटना के दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया.  

30 अप्रैल 2003 को  पटना के गांधी मैदान में लालू प्रसाद यादव की ‘तेल पिलावन, लाठी घुमावन’ रैली का आयोजन किया गया था. उसी दिन खगौल के जमालुद्दीन चौक के पास आशा देवी के पति सत्यनारायण सिंहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या का आरोप रीतलाल यादव पर लगा था. इस मामले की सुनवाई पटना हाईकोर्ट में चल रही है. रीतलाल यादव ने बिहार की सियासत में धमाकेदार एंट्री 2016 में निर्दलीय एमएलसी बनकर की. 2020 में आरजेडी के टिकट पर विधायक भी बन गए. उन्होंने राजद के टिकट पर जीत हासिल की. इसके साथ ही उन्हें लालू यादव के करीबी नेताओं में जाने जाना लगा.

Share This Article