RLD नेता को छपरा में दिनदहाड़े मारी गोली.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस और राजनेताओं की शामत आ गई है. छपरा के गरखा थाना क्षेत्र के मेंहिया गांव में अपराधियों ने राष्ट्रीय लोक जनता दल के युवा छात्र नेता उत्सव कुमार को दिनदहाड़े गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल उत्सव को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि मेहिया के पास गाड़ी की सर्विसिंग कराने उत्सव गए थे तभी कुछ अज्ञात लोग बाइक से पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी. उत्सव को गोली लगी और उत्सव जख्मी हो गए.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आनन-फानन में सर्विस सेंटर के लोग उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि उत्सव जमीन कारोबार से भी जुड़े रहे हैं. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. मामले की जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे गरखा थाना प्रभारी अरुण सिंह ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और कहा कि पुलिस जांच कर रही है.

उत्सव राष्ट्रीय लोक जनता दल के काफी सक्रिय कार्यकर्ता हैं.प्रदेश में युवा विंग के प्रदेश महासचिव हैं. युवा नेता राहुल सिंह ने इस घटना पर काफी चिंता व्यक्त की और कहा है कि पुलिस को अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करना चाहिए. फिलहाल उत्सव सिंह पटना के निजी अस्पताल में भर्ती है जहां उनका इलाज जारी है.

TAGGED:
Share This Article