अगले 48 घंटे के लिए सीमांचल के लोगों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी.

Manisha Kumari

Seemanchal Weather Alert: 

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार के मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है. पूर्णिया के मौसम विभाग ने मौसम के मिजाज को देखते हुए अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग ने आम लोगों से तेज आंधी तूफान और बारिश के बीच सड़कों पर या खेत पर नहीं जाने की अपील की है.गौरतलब है कि बिहार का मौसम पिछले कई दिनों से खराब होने से आमजन जीवन अस्त व्यस्त हैं. तेज वज्रपात आंधी तूफान से जानमाल का नुकसान हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोंभ का असर मौसम में बदलाव दिख रहा है. इस दौरान पूर्णिया से सीमांचल के मौसम का न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है.

पूर्णिया के भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी वीरेंद्र कुमार झा के अनुसार  बीते दिन पूर्णिया सहित कोसी सीमांचल के लोगों को गर्मी से राहत मिली है.  बहुत अच्छा पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है.  नॉर्थ ईस्ट बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सुपौल, सीतामढ़ी, वेस्ट चंपारण, सहित कई जिलों में वर्षा की स्थिति काफी गंभीर रहेगी. साथ ही साथ आज भी तेज बारिश आंधी तूफान होने के साथ वज्रपात होने की संभावना बनी  है.

अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. पूर्वा हवा चलने के कारण और पश्चिमी विक्षोभ का असर से मौसम सुहावना बन रहेगा. दो-तीन दिनों से मौसम का अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
TAGGED:
Share This Article