शकील अहमद खान के बेटे के करीबी दोस्त ने सुसाइड को लेकर किया खुलासा

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे के सुसाइड मामले में उनके करीबी दोस्त उमर खान ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उमर खान ने बताया कि शकील अहमद खान का बेटा पूरी तरह से सामान्य था और कल तक किसी भी तरह की टेंशन से दूर था। उमर खान ने कहा,”हमारी कल बात हुई थी और वह बिल्कुल ठीक था। वह फ्री था और कभी भी तनाव में नहीं रहता था। वह अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में भी गया था और रात 11:00 बजे घर लौट आया था।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उमर खान ने इस बात पर विश्वास नहीं किया कि शकील के बेटे ने सुसाइड किया है। उन्होंने कहा, “वह पढ़ाई में भी बहुत अच्छा था, हमेशा 95% अंक लाता था। ऐसे में उसकी सुसाइड की खबर समझ से बाहर है। वह सुसाइड करने वाला लड़का नहीं था।” उमर खान ने यह भी बताया कि शकील के बेटे की माँ ने खुद उसे बर्थडे पार्टी से घर लाने के लिए भेजा था। ऐसे में उनके सुसाइड की खबर को मानना बहुत ही मुश्किल है। यह घटना सभी के लिए एक बड़ा सदमा है और अभी तक इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

बता दें कि कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने खुदकुशी कर ली थी। राजधानी पटना स्थित शकील अहमद खान के सरकारी आवास में उनके बेटे ने सुसाइड कर लिया। पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में है शकील अहमद खान का सरकारी आवास। शकील अहमद खान के बेटे का नाम अयान गौहर खान है।

Share This Article