सिटी पोस्ट लाइव
पटना: बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी और तत्कालीन कैमूर के एसपी पुष्पकर आनंद की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। डीएसपी रैंकिंग महिला अधिकारी ने एसपी पुष्पकर आंनद पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उनके खिलाफ अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर लिया है और दो सप्ताह बाद इस पर सुनवाई होगी।
महिला अधिकारी ने आरोप लगाया है कि पुष्पकर आनंद ने शादी का झांसा देकर उनका शोषण किया, जिसके बाद उसने पटना हाई कोर्ट में अपील की थी, लेकिन वहां से उसे झटका लगा था। हाई कोर्ट ने महिला की याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद महिला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया। अब महिला अधिकारी ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाते हुए, न्याय की उम्मीद जताई है।
बता दें यह मामला तब का है, जब पुष्पकर आनंद कैमूर के एसपी के पद पर थे, और एसडीपीओ ने उन पर आरोप लगाया था। यह मामला लंबे समय से चल रहा था, लेकिन न्याय न मिलने के कारण महिला अधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होगी, और इसके बाद ही मामले की दिशा स्पष्ट होगी। यह मामला बिहार पुलिस महकमे में भी सुस्पष्ट प्रभाव छोड़ सकता है।