सहरसा में 16 वर्षीय किशोर का शव सड़क किनारे मिला

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोर का शव सड़क किनारे बरामद हुआ। यह सनसनीखेज मामला बैजनाथपुर बहियार, वार्ड संख्या 23 का है, जहां मृतक की पहचान तीरी पंचायत वार्ड संख्या 4 निवासी राजीव यादव के पुत्र गौतम कुमार के रूप में की गई है। गौतम चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।

घटना की जानकारी मिलते ही बैजनाथपुर थानाध्यक्ष दिनेश ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की। बाद में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सहरसा भेजा गया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मृतक के चाचा ने बताया कि गौतम सोमवार रात से ही लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन आज सुबह उसकी मौत की खबर मिली। उन्होंने यह भी कहा कि गौतम की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। केवल पढ़ाई को लेकर पिता कभी-कभी डांटते थे। फिलहाल पुलिस मामले की हर संभव पहलू से जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

Share This Article