ईडी ने यु्वराज सिंह, सोनू सूद, उर्वशी रौतेला और अन्य की संपत्तियों को किया जब्त, सट्टेबाजी मामले में मामला दर्ज

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध सट्टेबाजी (Betting) और मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में शुक्रवार को खेल और मनोरंजन जगत की कई नामचीन हस्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, अभिनेता सोनू सूद और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला सहित कई सेलिब्रिटीज की लगभग 7.9 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क (Attach) कर ली हैं।  

1,000 करोड़ रुपये से अधिक का है घोटाला
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला एक “अवैध” ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा हुआ है। मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले का कुल दायरा 1,000 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। ईडी की यह कार्रवाई विभिन्न राज्यों की पुलिस द्वारा ‘1xBet’ नामक सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के खिलाफ दर्ज की गई कई एफआईआर (FIR) के आधार पर शुरू की गई जांच का हिस्सा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

किन सेलिब्रिटीज पर गिरी गाज?
ईडी द्वारा जब्त की गई चल और अचल संपत्तियों में कई बड़े नाम शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुर्क की गई संपत्तियों का विवरण इस प्रकार है:

• युवराज सिंह (पूर्व क्रिकेटर): 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति।

• सोनू सूद (अभिनेता): लगभग 1 करोड़ रुपये की संपत्ति।

• उर्वशी रौतेला की मां: 2.02 करोड़ रुपये की संपत्ति।

• नेहा शर्मा (अभिनेत्री): 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति।

• मिमी चक्रवर्ती (पूर्व टीएमसी सांसद): 59 लाख रुपये की संपत्ति।

• रॉबिन उथप्पा (पूर्व क्रिकेटर): 8.26 लाख रुपये की संपत्ति।

• अंकुश हाजरा (बंगाली अभिनेता): 47 लाख रुपये की संपत्ति।

इसके अलावा अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की भी संपत्तियां जांच के घेरे में आई हैं।

जांच एजेंसी का क्या कहना है?
प्रवर्तन निदेशालय ने अपने बयान में कहा कि ‘1xBet’ और इसके सरोगेट ब्रांड जैसे ‘1xBat’ और ‘1xBat Sporting Lines’ पूरे भारत में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ संचालन को बढ़ावा दे रहे थे।

ईडी की जांच में यह खुलासा हुआ है कि इन हस्तियों ने जानबूझकर विदेशी संस्थाओं के साथ विज्ञापन या एंडोर्समेंट (Endorsement) समझौते किए थे। एजेंसी का आरोप है कि इन विज्ञापनों के बदले मिलने वाले भुगतान को विदेशी संस्थाओं के माध्यम से घुमाकर भेजा गया था ताकि धन के अवैध स्रोत को छुपाया जा सके। ईडी ने स्पष्ट किया कि यह पैसा ‘क्राइम प्रोसीड्स’ (POC) यानी अपराध की कमाई का हिस्सा है, जो अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों से पैदा हुआ था।

इस कार्रवाई के बाद खेल और बॉलीवुड जगत में हड़कंप मच गया है। अब देखना यह होगा कि ये हस्तियां अदालत में अपनी सफाई में क्या तर्क पेश करती हैं।

Share This Article