बिहार चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे ये 3 पुलिस अधिकारी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना :
बिहार के 3 सीनियर IPS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेवारी मिली है, ADG कुंदन कृष्णन, एडीजी पंकज दराद, एडीजी कमल किशोर सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ी अहम भूमिका निभाएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने अहम जिम्मेवारियां इन तीन अधिकारियों को दी हैं। एडीजी कुंदन कृष्णन स्टेट नोडल पुलिस अधिकारी बनाए गए हैं। एडीजी पंकज दराद को केंद्रीय बलों का स्टेट कॉआर्डिनेटर बनाया गया है। एडीजी कमल किशोर सिंह को बजट से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव आयोग की ओर से कराए गए ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बिहार पुलिस के अफ़सरों ने भाग लिया है और चुनाव से जुड़ी तैयारियों के बारे में इन्हें अपडेट किया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार पुलिस जल्द ही सुरक्षा बलों का आकलन शुरू करेगी। पूरे चुनाव में आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन, पंकज दराद और केके सिंह अहम भूमिका निभाएंगे। संवेदनशील बूथों आदि को चिह्नित करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भी पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित किया। बैठक में 69 अफ़सरों ने हिस्सा लिया। इनमें बिहार पुलिस की ओर से तीन एडीजी कुंदन कृष्णन, पंकज दराद और केके सिंह शामिल हुए। साथ ही कई आइजी, डीआइजी, एसपी व डीएसपी रैंक के कुल 69 पदाधिकारी भी शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक बिहार में सितंबर में चुनाव कराने की घोषणा की जा सकती है। चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पिछली बार की तरह इस बार भी बिहार में तीन फ़ेज में चुनाव कराए जा सकते हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने भी कुछ दिनों पहले सिटी पोस्ट लाइव से खास बातचीत में संकेत दिए थे कि बिहार में इस बार टीएन शेषण जैसा चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए बिहार पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।

Share This Article