आरा की दो लड़कियों ने भागकर राजकोट में की शादी, दिल्ली में रह रही थीं पति-पत्नी बनकर

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के भोजपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ आरा की दो नाबालिग लड़कियों ने आपस में शादी करने के लिए घर छोड़ दिया। इनमें से एक की उम्र 18 और दूसरी की 15 साल है। दोनों ने घर से भागकर गुजरात के राजकोट में शादी कर ली और उसके बाद दिल्ली के लक्ष्मी पार्क, नांगलोई में पति-पत्नी बनकर रहने लगीं।

यह प्रेम प्रसंग पिछले तीन सालों से चल रहा था, जिसकी भनक दोनों के परिवारों को बिल्कुल नहीं थी। दोनों लड़कियां आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के रघु टोला में एक ही मोहल्ले में रहती हैं। 15 जून की रात को दोनों अपने-अपने घर से निकलीं और वापस नहीं लौटीं। जब एक लड़की के परिवार वालों ने दूसरी लड़की के घर जाकर पूछताछ की, तब दोनों के गायब होने का पता चला।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

लड़कियों के गायब होने के बाद, दोनों परिवारों को उनके बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत लड़कियों की तलाश शुरू की और अंततः उन्हें नई दिल्ली से ढूंढ निकाला। दोनों लड़कियों ने अपने परिवार को एक मैसेज भी भेजा था, जिसमें लिखा था, “हमें कुछ हुआ तो परिवार वाले जिम्मेदार होंगे।”

दिल्ली से बरामद करने के बाद, परिजन दोनों को आरा नगर थाना ले आए, जहाँ से उन्हें बाल संरक्षण इकाई के पास भेजा गया। वहाँ उनकी काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान भी दोनों लड़कियां एक-दूसरे से अलग होने के लिए तैयार नहीं थीं और साथ रहने की ज़िद पर अड़ी रहीं। हालांकि, परिवारों की सहमति से दोनों को उनके अपने-अपने घर वापस भेज दिया गया।

इस घटना के बाद एक लड़की की माँ ने बताया कि दूसरी लड़की ने पहले भी ऐसा ही किया है और वह अक्सर लड़कियों को शादी के लिए भगाती है। वहीं, दूसरी लड़की की बहन ने बताया कि वे दोनों को दिल्ली में समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थीं। परिवार अब बस यही चाहता है कि यह मामला बिना किसी कानूनी कार्रवाई के सुलझ जाए और दोनों लड़कियां अलग-अलग रहें। यह अनोखा मामला सामने आने के बाद से पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

Share This Article