बिहार में बेलगाम अपराधी, 24 घंटे में 7 लोगों की हत्या.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. हर दिन दिन दहाड़े शूट आउट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. भोजपुर जिले के कोईलवर थाना के  आरा-छपरा फोरलेन पर चनपुरा पेट्रोल पंप के समीप शूट आउट को अंजाम दिया है.  शुक्रवार की सुबह सुबह हुए इस शूट आउट में कोईलवर नगर पंचायत के पूर्व पार्षद मारे गये हैं. मृतक 45 वर्षीय वर्षीय त्रिभुवन महतो उर्फ राजकुमार उर्फ छोटू  बालू कारोबार से भी जुड़े थे. हमलावर दो की संख्या में बाइक पर आए थे.

हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के महिला कॉलेज के निकट शुक्रवार की सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक मछली व्यवसाय को गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक नखास चौक निवासी शिवनाथ सहनी के 25 वर्षीय पुत्र सुनील साहनी थे. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव रखकर गांधी चौक के निकट रोड जाम कर दिया.

फतुहा में दूध के बकाए रुपये को लेकर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.दूध के बकाए रुपये को लेकर फतुहा थाना क्षेत्र के सुरंगापर गांव में शूट आउट की वारदात हुई है.गुरुवार देर रात हुई इस शूट आउट में  तीन लोग मारे गये हैं. मृतकों की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप कुमार, 50 वर्षीय जय सिंह और शैलेश कुमार के रूप में हुई है. एक युवक गंभीर रूप से जख्मी है. उपचार के लिए एनएमसीएच भेजा गया है.

 

Contents

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बल्लीकित्ता चौक के समीप सड़क किनारे गोडयारी बहियार के कुएं में दो युवकों के शव मिलने से आसपास के गांव में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना पर बल्लीकित्ता, बैदाडीह, चोरवैय, शाहपुर, वलूआ सहित आसपास के गांवों के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन किसी ने भी शव की पहचान नहीं की है. आशंका है कि बदमाशों ने दोनों युवकों की अन्यत्र हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया है.

TAGGED:
Share This Article