सिटी पोस्ट लाइव : वीआइपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी के ख़ास VIP के नेता आनंद मधुकर को पटना पुलिस खोज रही है.पुलिस उनको पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.दूसरी तरफ आनंद मधुकर लालजी टोला में निर्मित पेयजल सुविधा के उद्घाटन समारोह में नजर आ रहे थे .फरारी के वावजूद मधुकर मधुकर फेसबुक पर लाइव कर रहे थे. उन्होंने अपने फेसबुक हैंडल से इसकी तस्वीर भी पोस्ट की है . पटना पुलिस को भनक भी नहीं लगी. पटना SSP अवकाश कुमार ने सोमवार को बताया कि आनंद की बहुत जल्द गिरफ्तारी होगी.कुर्की जब्ती की भी प्रक्रिया की जाएगी.
आनंद मधुकर के खिलाफ गांधी मैदान थाना में लालजी टोला के रहने वाले विधा भूषण प्रसाद की ओर से केस किया गया था. उन पर आरोप लगाया गया है कि पड़ोसी सदानंद यादव रास्ता कब्जा करने के फिराक में थे. इसके लिए उसने आनंद मधुकर उर्फ बटखारा, संजय कुमार समेत 20 से 25 अज्ञात लोगों को बुलाया.सभी लाठी, डंडे और देसी कट्टा से लैस थे. इसी बीच आनंद मधुकर घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की. इसके बाद जान से मारने की नीयत से आनंद मधुकर और मृत्युंजय कुमार ने गोली चलाई. जो गोली मेरे छोटे भाई बृजमोहन सिन्हा के हाथ में लगी. इस दौरान 8 से 10 राउंड फायरिंग की.गांधी मैदान की पुलिस ने एक आरोपी मंटू को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद आवेदन देने वाले पक्ष ने विवादित जमीन पर दीवार खड़ी कर दी है.