बिहार के 24 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी,10 नदियां उफान पर.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में मानसून लगातार सक्रीय है.मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.मौसम विभाग ने आज बुधवार को राज्य के 24 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें 16 में यलो और 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी है.यलो अलर्ट वाले जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है. ऑरेंज अलर्ट वाले इलाकों में अगले 24 घंटे में भीषण बारिश हो सकती है.मंगलवार को पटना, गोपालगंज में मंगलवार दोपहर तेज बारिश हुई. नालंदा, किशनगंज समेत कई जिलों में धूप निकली रही.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 से 6 दिनों तक राज्य में मध्यम से भारी बारिश होती रहेगी.बिहार में बाढ़ धीरे-धीरे विकराल रूप लेता जा रहा है.कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, पुनपुन, घाघरा समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. बिहार के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं.राज्य में 17 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हैं. बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में भागलपुर है, जहां 75 पंचायतों की 4.16 लाख से अधिक लोग पीड़ित हैं.

भागलपुर के बिंदटोली के 100 में से करीब 40 घर गंगा में समा गए. इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध में दरार आ गई है. इससे बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है. कई स्कूल डूब चुके हैं.नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड स्थित 15 करोड़ की लागत से निर्मित रिंग बांध का 70% हिस्सा पानी में बह गया. रंगरा के साधुपुर बांध भी 200 मीटर ध्वस्त हो गया है.बेगूसराय के वार्ड-18 के सिहमा में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया। यहां हालात बेहद खराब हैं. जिले के 8 ब्लॉक के 187 गांव पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित हैं.

Share This Article