43 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे कोलियरी कर्मचारी

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
धनबाद ।
मजदूरो से जुड़े 43 सूत्री मांगों को लेकर एकेडब्लूएमसी कोलियारी कार्यलय के समक्ष धरना पर बैठ गये। वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन ने 3 माह से कोई पहल नहीं किया तो क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद भी प्रबंधन की कानो में जु नहीं रेंगेगी तो हमलोग बाध्य होकर कतरास क्षेत्र का चक्का जाम करने का कार्य करेंगे। धरना पर बैठे अमरेश चौधरी, राजेश मंडल,सुरेश चौहान, सुरेंद्र सिंह,सीताराम रजवार, डोमा बेलदार ,अनिश्चितकान धरना पर प्रदर्शन का संचालन शाखा सचिव अमरेश चौधरी और अध्यक्षता कृष्णा प्रधान ने किया।

मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय उपाध्यक्ष भौमिक महतो,संयुक्त महामंत्री नवनीत कुमार सिंह , मंत्री प्रशांत नियोगी,केंद्रीय कोषाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण पाण्डेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामजीत महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार,उपाध्यक्ष विजय कुमार भुइया , प्रेमानंद राम,सचिव शिव शंकर गुप्ता, संयुक्त सचिव राजेश मंडल,कोषाध्यक्ष रामदेव प्रसाद सुमन,एकेडब्लसी के कोषाध्यक्ष सुरेश चौहान, नागेंद्र प्रसाद,के डी प्रसाद यादव,महेंद्र चौहान,सूरजदेव बेलदार, बाबू महतो, शंकर दयाल सिंह, उपाध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा , दिलीप बाउरी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article